{"_id":"596f95e74f1c1b81248b4575","slug":"150048516717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला
जिला सेवायोजन कार्यालय में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को रोजगार मेला लगेगा। मेले में कई निजी कंपनियां भागीदारी करेंगी। विभाग ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए तैयारी कर ली है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की कंपनियों के माध्यम से 20 जुलाई को कार्यालय में रोजगार मेला लगाने जा रहा है।
रोजगार मेले में गाजियाबाद की कंपनी बेराजगार युवाओं को लॉन आफिसर और फील्ड आफिसर बनाकर रोजगार देगी। इसके लिए दसवीं की योग्यता और उम्र 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी, मैनेजर की पोस्ट पर रोजगार देगी और इसके लिए योग्यता ग्रेजुएट होनी जरूरी है। इसी तरह दिल्ली की एक कंपनी रोजगार मेले में भागीदारी कर जिले के बेरोजगार युवाओं को कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव की नौकरी देगी। इसके लिए योग्यता इंटर पास और आयु 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में उन्हीं युवाओं को भागीदारी करने का मौका मिलेगा, जिनका विभाग में पंजीकरण है और जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था।
उन्होंने मेले में भागीदारी करने वाले युवाओं से अपनी समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय में पहुंचने का आह्वान किया है।