फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब बिना गैस सिलेंडर के नहीं रहेगी गरीब की रसोई

अब बिना गैस सिलेंडर के नहीं रहेगी गरीब की रसोई

Tue, 18 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अब बिना गैस सिलेंडर के नहीं रहेगी गरीब की रसोई
अब बिना गैस सिलेंडर के नहीं रहेगी गरीब की रसोई
विज्ञापन


अब किसी गरीब की रसोई बिना सिलेंडर के नहीं रहेगी। यह सपना उज्ज्वला के बाद अब उज्ज्वला प्लस योजना पूरा करेगी। इसके तहत सभी गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिलेगा।

खास बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा पहले जारी की गई लिस्ट से वंचित गरीबों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए पेट्रो कंपनियों ने कमर कस ली है और गैस एजेंसियों को भी आदेश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने को उज्ज्वला योजना बनाई। इस योजना में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गरीबों को शामिल किया गया। मगर, गरीबों की इस सूची में हजारों ऐसे गरीब वंचित रह गए, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की मंशा है कि वर्ष 2019 तक सभी गरीब परिवारों की रसोई में गैस सिलेंडर हो। इसके लिए अब उज्ज्वला योजना के बाद उज्जवला प्लस योजना से वंचित गरीबों को गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया है।

इस आदेश के बाद पेट्रो कंपनियों ने गैस एजेंसियों को आदेश दिया है कि जिन लोगों ने कनेक्शन को आवेदन किया था और उनका नाम लिस्ट में नहीं होने पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। अब उन्हें कनेक्शन दिए जाएंगे। उनके नाम कंपनी के शाफ्टवेयर में फीड कर भेजे जाएं।

जिले में उज्ज्वला योजना से मिला एक लाख को लाभ
केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत एक लाख 526 गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हे की सौगात दी थी। केंद्र सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए एक लाख 27 हजार 919 परिवारों को शामिल किया था।

उज्ज्वला योजना के बाद अब उज्जवला प्लस से वंचित गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। जो कनेक्शन लेने के लिए फार्म जमा किए गए और उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। उनके नाम पेट्रो कंपनी ने साफ्टवेयर में फीड कर भेजने के आदेश दिए हैं। - संदीप गुप्ता, शिवा गैस एजेंसी संचालक


उज्ज्वला योजना में गैस कनेेक्शन से वंचित गरीबों को अब उज्ज्वला प्लस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए पेट्रो कंपनियों ने तैयारी शुरू करते हुए गैस एजेंसियों को भी कनेक्शन को आवेदन करने वालों के नाम फीड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। - केबी सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed