{"_id":"596e3b174f1c1bf8468b494d","slug":"15003963791224-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से पहली उड़ान 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से पहली उड़ान 24 को
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से पहली उड़ान 24 को
हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से पहली उड़ान 24 जुलाई से शुरू होगी और आठ अगस्त तक जारी रहेंगी। मदीना के लिए 16 हजार 500 आजमीन-ए-हज के लिए 55 उड़ान होंगी।
खास बात यह है कि सऊदी अरब में दो हजार रुपये का नोट नहीं चलेगा और इसके बदले आजमीन-ए-हज एयरपोर्ट पर ही रियाल प्राप्त कर लें। उड़ान का समय नजदीक आते ही जाने वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
खादिमुल हुज्जाज एवं प्रशिक्षण और टीकाकरण केंद्र, मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से 16 हजार 500 आजमीन-ए-हज मक्का-मदीना जा रहे हैं।
सऊदी सरकार ने भारतीय मुद्रा 2000 रुपये के नोट मक्का-मदीना में परिवर्तन करने के लिए मान्य नहीं किए हैं। सभी आजमीन-ए-हज को सलाह दी जाती है कि वह रियाल हज कमेटी से एयरपोर्ट पर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
आजमीन-ए-हज अपने साथ 500 और 100 के नोट ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मक्का मुकर्रमा में ग्रीन श्रेणी के आवासीय भवन जो हज यात्रियों के ठहरने के लिए निर्धारित किए गए हैं।
उनकी संख्या सीमित है, जबकि ग्रीन श्रेणी के आवेदन करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ग्रीन श्रेणी में आवेदन करने वाले आजमीन-ए-हज का चयन कंप्यूटराइज्ड कुर्रा (लाटरी) से किया गया है।
ग्रीन श्रेणी के आवास को चयन की जानकारी एसएमएस द्वारा मोबाइल पर दी जा रही है। जिन यात्रियों ने ग्रीन श्रेणी में आवेदन किया और उनका चयन नहीं हुआ है।
उन द्वारा ग्रीन श्रेणी के लिए जमा की गई धनराशि में से अजीजया श्रेणी की राशि काटकर शेष धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिले के हज यात्री हेल्प लाइन नंबर 9412503151 और 9219123333 पर संपर्क कर सकते हैं।