फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खतरनाक बीमारियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा शासन

खतरनाक बीमारियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा शासन

Tue, 18 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खतरनाक बीमारियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा शासन
खतरनाक बीमारियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा शासन
विज्ञापन


खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन काफी गंभीर है। क्षेत्र में बढ़ रही खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बनाकर निगरानी करने की व्यवस्था शुरू की है।

योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के अफसर प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की सूची बनाकर सीधे शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करेंगे। जिसके बाद शासन द्वारा उक्त स्थिति पर संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में बढ़ रही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन द्वारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पूर्व में शासन को रिपोर्ट भेजने के लिए पहले टीम मौके पर जाकर जांच करती थी, जिसके बाद सीएमओ के माध्यम से शासन तक रिपोर्ट पहुंचने में काफी समय बर्बाद हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मरीजों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पाता है। अब शासन ने मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नई योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत अब शासन द्वारा संक्रामक बीमारियों की मॉनीटरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल बना दिया गया है।

जिसके बाद शासन द्वारा पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति की टीम आउट ब्रेक रिपोर्टिंग की समीक्षा करेगी। संक्रामक रोगों पर लगाम कसने के लिए जिले में एपिडेमियोलॉजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

प्रतिदिन मरीजों की संख्या, पता, मरीज की बीमारी की स्थिति प्राइमरी है या सेकेंड्री का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करना होगा। संक्रामक रोगों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच सदस्यों वाली टीम का गठन किया जाएगा। क्षेत्रों में बीमार लोगों का वास्तविक डाटा अपलोड किया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी की जाएगी।


शासन के आदेशानुसार पोर्टल कंप्यूटर में लोड करने के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल सॉफ्टवेयर का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही इसे पूरा कर पोर्टल पर डाटा अपलोड करना शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. कैलाशनाथ तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed