फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बूंदाबांदी से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद फिर आफत

बूंदाबांदी से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद फिर आफत

Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी से सुबह मिली राहत, दोपहर बाद फिर आफत
बूंदाबांदी से सुबह राहत, दोपहर बाद फिर आफत
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले में मानसून की बारिश के साथ कभी उमस से राहत तो कभी आफत जारी है। बुधवार की रात्रि हुई बूंदाबांदी व बृहस्पतिवार की सुबह छाए बादल से कुछ राहत मिली।

मगर, दोपहर बाद फिर उमस ने परेशानी खड़ी कर दी। मौसम वैज्ञानिक मानसून की बारिश जारी रहने और उमस बरकरार रहने की संभावना जता रहे हैं। जिले में मानसून की पहली बारिश 28 जून को शुरू हुई।
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक बारिश रुक-रुक कर जारी है और तापमान में भी गिरावट आ गई है। जब बारिश होती है तो मौसम खुशगवार हो जाता है। इसके बाद फिर उसम अपना रंग दिखाने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ बृहस्पतिवार को रहा। बुधवार की रात्रि जिले में जहां-तहां बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया और सभी ने उमस से राहत पाई। बादल छाने से इस तरह का मौसम बृहस्पतिवार दोपहर तक रहा।

मगर, दोपहर बाद फिर धूप निकलने पर उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 32 और न्यूनतम बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने मानसून की बारिश जारी रहने और उमस बरकरार रहने की संभावना जताई है।


उनका कहना है इन दिनों कभी राहत तो कभी उमस से आफत का सामना करना नई बात नहीं है। बारिश के बाद धरती से निकलने वाली गर्मी उमस बना देती है और यह सिलसिला बारिश होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed