{"_id":"595e90a84f1c1b617b8b4748","slug":"14993696952-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से छोटी काशी से हरिद्वार का सफर होगा सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से छोटी काशी से हरिद्वार का सफर होगा सुहाना
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से छोटी काशी से हरिद्वार का सफर होगा सुहाना
छोटी काशी के लोगों का आज से हरिद्वार और अलीगढ़ का सफर आसान होगा। छोटी काशी के लोगों को अलीगढ़ जाने के लिए डग्गमार वाहनों का सहारा नहीं लेना होगा। इसके साथ हरिद्वारा जाने के लिए भी बुलंदशहर और मेरठ का रुख नहीं करना होगा।
शुक्रवार से परिवहन निगम अनूपशहर से दो नई सेवा शुरू करने जा रहा है। छोटी काशी अनूपशहर से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन एक बस आएगी और जाएगी।
इसके साथ ही अलीगढ़ के लिए प्रति घंटे अनूपशहर से बस सेवा होगी। छोटी काशी से अलीगढ़ जाने और अलीगढ़ से अनूपशहर आने के लिए प्रतिघंटे रोडवेज बस सेवा मिलेगी।
अनूपशहर विधायक संजय शर्मा की मांग पर परिवहन निगम ने अनूपशहर से हरिद्वार और अनूपशहर से प्रतिघंटा अलीगढ़ बस सेवा को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार से दोनों जगह के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बाबत परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद से बुलंदशहर कार्यालय को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एआरएम बुलंदशहर एसपी सिंह ने बताया कि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा की मांग पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों को अनूपशहर से हरिद्वार और अनूपशहर से अलीगढ़ बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे।
क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद से आदेश मिल चुके हैं। शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने हरिद्वार और अलीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त किया है।