{"_id":"595e90a74f1c1b66388b4574","slug":"149936969412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुगम संयोजन योजना’ से घर-घर होगा रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुगम संयोजन योजना’ से घर-घर होगा रोशन
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सुगम संयोजन योजना’ से घर-घर होगा रोशन
विद्युत कनेक्शन देने के लिए जिले में कैंप लगाए जाएंगे। कनेक्शन का चार्ज भी किस्तों में जमा किया जा सकेगा। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को मात्र सात दिन में कनेक्शन मिलेगा और 40 मीटर तक की एलटी लाइन का खर्च भी नहीं देना पड़ेगा।
यह सब कार्य अब सुगम संयोजन योजना से सरल होने जा रहा है। पावर कारपोरेशन ने बिजली चोरी रोकने और जिन घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें कनेक्शन देने की प्रक्रिया आसान करने के लिए सुगम संयोजन योजना की शुरूआत की है।
खास बात यह रहेगी कि बिजली कनेक्शन के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी। इस योजना के तहत पांच किलोवाट तक के घरेलू बत्ती-पंखा कनेक्शन एग्रीमेंट लेटर पर भी जारी किए जाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
एग्रीमेंट लेटर नहीं होने पर क्षेत्र विद्युत अफसर परिसर का निरीक्षण कर कनेक्शन जारी कर सकेंगे। योजना को सफल बनाने के लिए विद्युत निगम द्वारा कैंप लगाकर कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
कनेक्शन लेने वाले से आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा। मगर, इनकी वजह से कनेक्शन देने में देरी नहीं होगी। कनेक्शन पर सिस्टम लोडिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।
कनेक्शन लेने पर निगम की ओर से केबल भी लगाकर दिया जाएगा। लाइन पर आने वाला खर्च विद्युत निगम ही देगा।
पावर कारपोरशन ने सुगम संयोजन योजना चलाकर नए बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया आसान कर दी है। इस योजना से हर घर में बिजली कनेक्शन होगा और कनेक्शन लेने वालों को कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना को सफल बनाने के लिए कारपोरेशन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। - ओपी यादव, अधीक्षण अभियंता।