फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गांव में राशन की दुकानों पर भी लगने लगी पीओएस मशीनें

गांव में राशन की दुकानों पर भी लगने लगी पीओएस मशीनें

Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
गांव में राशन की दुकानों पर भी लगने लगी पीओएस मशीनें
गांव में राशन की दुकानों पर भी लगने लगी पीओएस मशीनें
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से गांव में राशन की दुकानों पर भी प्वाइंट ऑफ सर्विस (पीओएस) मशीन लगनी शुरू हो गई हैं। शहरी क्षेत्र की सभी दुकानों पर मशीन लग चुकी हैं। अफसरों का दावा है कि अगले माह से जिले की सभी दुकानों पर थंब इंप्रेशन से राशन का वितरण शुरू हो जाएगा।

सरकारी राशन की दुकानों पर फूड सिक्योरिटी का राशन वितरण करने के लिए शासन के आदेश पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से थंब इंप्रेशन से कराने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले की सभी 1426 दुकानों पर पीओएस मशीन लगाई जानी हैं।
विज्ञापन


अब तक शहरी क्षेत्र की सभी दुकानों पर मशीन लग चुकी हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भी मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। दुकानों पर मशीन लगने से फूड सिक्योरिटी के पात्र राशन कार्ड धारक को थंब इंप्रेशन से राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन पर पात्र की अंगुली रखते ही उसके परिवार का पूरा ब्योरा सामने होगा और राशन की मात्रा और रेट आदि की पर्ची में दर्ज होगा। इससे जहां राशन की कालाबाजारी पर रोक लगेगी, वहीं पात्रों को पूरा राशन भी मिलेगा।

जिले में फूड सिक्योरिटी के राशन कार्ड धारकों की संख्या 6.50 लाख है। इन सभी पात्र परिवारों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल वितरित किया जाता है। प्रति एक यूनिट पांच किलो राशन मिलता है, जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल होता है।


डीएसओ केबी सिंह के अनुसार जिले की सभी राशन की दुकानों पर इसी माह के अंत तक पीओएस मशीन लग जाएंगी। अगले माह से सभी दुकानों से थंब इंप्रेशन से राशन वितरण की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed