{"_id":"5c1e8581bdec22570b2fcf78","slug":"141545504129-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफियाओं पर नकेल, अब नहीं होगा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफियाओं पर नकेल, अब नहीं होगा खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना माफियाओं पर नकेल, अब नहीं होगा खेल
बुलंदशहर। गन्ना माफिया अब गन्ना क्रय केंद्र संचालक के साथ खेल नहीं कर पाएंगे। क्योंकि विभागीय अफसरों ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। साथ ही सख्त आदेश जारी किए हैं कि इस तरह का मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस समय जिले की सभी चीनी मिल चल रही है। साथ ही दूसरे जिलों की चार चीनी मिलों द्वारा भी गन्ना खरीदा जा रह है। गन्ना खरीदने के लिए जिले में 250 क्रय केंद्र संचालित हैं। दूसरी ओर पर्ची की समस्या को लेकर किसान खासे परेशान हैं। ऐसे में गन्ना माफिया के सक्रिय होने की शिकायत भी मिल रही थी। इसे जिला गन्ना अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए गन्ना माफियाओं पर नकेल कसने के साथ गन्ना खरीद में होने वाले खेल पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसमें गन्ना क्रय केंद्र संचालक भी रडार पर हैं। आदेश जारी किए गए हैं कि यदि किसी क्रय केंद्र से गन्ना माफिया और क्रय केंद्र संचालक की मिलीभगत सामने आई तो उस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जिले में गन्ना माफियाओं के साथ गन्ना क्रय संचालकों की मिलीभगत नहीं चलने दी जाएगी। जिन किसानों के बांड संचालित हैं, उनसे ही गन्ने की खरीद होगी। उन्होंने गन्ना किसानों को भी आगाह किया है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी क्रय केंद्र पर गन्ना माफिया और क्रय केंद्र संचालक के साथ मिलीभगत है तो उसकी शिकायत उन्हें दें।