{"_id":"5ac516334f1c1bca618b577a","slug":"141522865715-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ी बस, 18 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़ी बस, 18 सवारियां घायल
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर पर चढ़ी बस, 18 सवारियां घायल
खुर्जा। अलीगढ़ बॉर्डर स्थित पहावटी चेकपोस्ट के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार 18 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से 13 लोगों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर नोएडा रेफर कर दिया गया।
मंगलवार रात करीब एक बजे निजी बस अलीगढ़ की तरफ से मेरठ जा रही थी। अरनिया क्षेत्र में अलीगढ़ बॉर्डर स्थित पहावटी चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को नगर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। घायलों में फलावदा थाना हस्तिनापुर मेरठ निवासी विनोद, विवेक, राजबाला की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर नोएडा रेफर कर दिया गया। वहीं मंजू, अलका, कविता, मोहित, सोनू, लोकेश, प्रवीन, बंदना, रजनी समेत 13 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी घायल फलावदा कस्बा के आसपास के रहने वाले हैं। अरनिया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अलीगढ़ के गभाना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।