{"_id":"5b157dc24f1c1b644d8b4b58","slug":"131528135106-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी कार में टक्क र, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी कार में टक्क र, पांच घायल
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने मारी कार में टक्कर, पांच घायल
- सिकंदराबाद मार्ग पर देर शाम हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पुराना सिकंदराबाद रोड पर गांव पंचगाई के पास ट्रक की टक्कर से लगने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक दुर्घटना के बाद भाग गया।
सिकंदराबाद निवासी मुनीष चौधरी अपने परिवार के साथ रविवार को रिश्तेदारी में खुर्जा गए थे। देर शाम करीब नौ बजे वह कार से सिकंदराबाद लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना जीटी रोड पर गांव पंचगाई के निकट उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में कार सवार मुनीष, सुनीता, शाका और विमल समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जमा ग्रामीणों और राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल शाका की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसओ देहात गिरीश कोटिया ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।