{"_id":"60a2b7e28ebc3eff5c30b887","slug":"13-teachers-died-by-corona-bulandshahr-news-gbd2188489172","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 शिक्षक और पांच कर्मियों की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 शिक्षक और पांच कर्मियों की कोरोना से मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना से माध्यमिक शिक्षा विभाग के मरने वाले शिक्षकों की संख्या 18 हो चुकी है। इन सभी ने पंचायत चुनाव और प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया था। इसके साथ ही जनपद में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अब तक कुल 42 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। वहीं, शासन के आदेश पर इन सभी शिक्षक और कर्मचारियों की सूची बनाकर भेज दी गई है।
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या जनपद में लगातार बढ़ती जा रही है। इस खतरनाक बीमारी के चपेट से शिक्षक भी नहीं बच सके हैं। गत दिनों तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में पांच शिक्षक और कर्मचारियों के मरने की पुष्टि हो रही थी। लेकिन जब डीआईओएस ने शासन के आदेश पर मरने वाले शिक्षक व कर्मचारियों की सूची तैयार की तो उनकी संख्या 18 हो गई। डीआईओएस का दावा है कि इन सभी शिक्षक और कर्मचारियाें की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। मरने वाले शिक्षकों की सूची शासन को भेज दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी 100 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं।
बेसिक शिक्षा के 24 शिक्षकों की भी हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बेसिक शिक्षा विभाग में भी अब तक 24 शिक्षक, शिक्षामित्र, कर्मचारी और अधिकारियों की मौत हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षक नेताओं का कहना है कि इस समय 150 से अधिक शिक्षक संक्रमित हैं और इलाज करवा रहे हैं। लगातार हो रही शिक्षकों की मौत से विभाग में भय का माहौल बना हुआ है। इन सभी शिक्षकों आदि की ड्यूटी भी पंचायत चुनाव और प्रशिक्षण में लगी थी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मरने वाले शिक्षकों की सूची
शिक्षक का नाम विद्यालय का नाम पदनाम
सतेंद्र कुमार शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जटपुरा सहायक अध्यापक
सोमवीर सिंह जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा पीटीआई
सुशील कुमार डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर पीटीआई
राकेश एसबी इंटर कॉलेज सुरजावली अनुचर
सतीश चंद गुप्ता जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद सहायक अध्यापक
स्वाति गुप्ता चौबीसा इंटर कॉलेज मौहाना सहायक अध्यापक
सुभाष चंद शर्मा एनबी इंटर कॉलेज सहायक अध्यापक
मनोज कुमार चौहान ककोड़ इंटर कॉलेज ककोड़ प्रधानाचार्य
राजीव शर्मा डीआईओएस कार्यालय लिपिक
प्रेम कुमार शर्मा डीएपी इंटर कॉलेज शिकारपुर लिपिक
प्रेम कुमार आरएसकेके इंटर कॉलेज कुचेसर फोर्ट प्रवक्ता
गुलाब सिंह राजकीय इंटर कॉलेज चौगानपुर सहायक अध्यापक
सविता भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर लिपिक
सनी सिंह लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना प्रवक्ता
करन सिंह उच्चर माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा स्वीपर
महेंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर प्रवक्ता
राधे करन सिंह इंटर कॉलेज बड़ौदा स्वीपर
राजेश कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना सहायक अध्यापक
दिवंगत शिक्षकों के परिवार को देंगे एक दिन का वेतन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण से 24 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। संघ ने वर्चुअल बैठक कर निर्णय लिया है कि सभी शिक्षक कोरोना से निधन होने वाले शिक्षकों के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे। यह धनराशि विभाग द्वारा जमा करके दिवंगत हुए सभी शिक्षकों के परिवारों को बराबर-बराबर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में छह हजार से अधिक शिक्षक हैं और सभी शिक्षक अपना एक दिन का वेतन देंगे। इससे सभी शिक्षकों को अवगत करवा दिया गया है।
अधिकारी बोले, शासन को भेज दी गई है सूची
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से विभाग के जनपद में 18 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। वहीं, दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले शिक्षक और कर्मचारियाें की संख्या 24 पहुंच गई है।