{"_id":"578fb8ab4f1c1bd627c4b517","slug":"1275-policemen-will-protect-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"1275 पुलिसकर्मी करेंगे कांवड़ियों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1275 पुलिसकर्मी करेंगे कांवड़ियों की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवभक्तों की सुरक्षा में 1275 पुलिस जवानों की ड्यूटी एसएसपी वैभव कृष्ण ने लगाई है। यूपी पुलिस के जवानों के साथ-साथ पीएसी, होमगार्ड और डॉग स्क्वायड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। एसएसपी ने डीजे और एंप्लीफायर सिस्टम सील करने का आदेश दे दिया है। डीजे संचालकों को मुचलका पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि 20 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
गुलावठी और सिकंदराबाद में कांवड़ियों की निगरानी सेक्टर वार रहेगी। कावड़ मार्गों पर एक एक किमी. की दूरी पर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों का एक दस्ता शिवभक्तों की वेशभूषा में संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेगा। कांवड़ मार्गोें पर पड़ने वाली तमाम धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जा रही है। डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी। यदि डीजे सिस्टम किराये पर दिया तो मुकदमा दर्ज डीजे मालिक पर होगा।
विज्ञापन
डॉग स्कवायड करेगा निगरानी
कावंड़ यात्रा के मद्देनजर बुलंदशहर में डॉग स्क्वायड शिविरों की निगरानी करेगा। नार्कोटिक्स की टीम भी रहेगी। मोबाइल टीमों का गठन भी किया जा चुका है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कांवड़ यात्रा की निगरानी चार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) करेंगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा होगी
ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी, ताकि कावड़ यात्रा के दौरान विवाद न हो। महिला कांवड़ियों के लिए शिविरों में विशेष शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। ढाबों और होटलों पर शौचालयों की व्यवस्था परखी जाएगी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि महिला शिवभक्तों के लिए हर एक सेवा शिविर में अलग शौचालय होगा।
शांति समिति होगी एक्टिव
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मिश्रित आबादी वाले गांवों में शांति समिति को क्रियाशील किया जा रहा है। शांति समिति के सहयोग से गांवों में सभी धर्मों के लोगों की मीटिंग कराई जा रही हैं। वहीं, एसएसपी ने बताया कि यात्रा के दौरान गूलर के वृक्षों को कटवाया या छंटवाया जाएगा।
275 दरोगा और 1000 सिपाहियों की डयूटी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई है। संदिग्ध मार्गों पर लगाने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरों की मांग की गई है। - वैभव कृष्ण, एसएसपी बुलंदशहर
कांवड़ यात्रा को लेकर सभी जिम्मेदार अफसरों को लगा दिया गया है। सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ्र निपटा जाएगा। - शुभ्रा सक्सेना - डीएम, बुलंदशहर