{"_id":"5b293bf74f1c1b8c278b6a8c","slug":"11529428983-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतारी में सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतारी में सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी गंभीर
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
- बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
छतारी। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव पीतमपुर के पास बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। पत्नी का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डिबाई कोतवाली के गांव तलवार निवासी अर्जुन सिंह 28 पुत्र रोहताश सिंह अपनी पत्नी ममता के साथ आगरा गया हुआ था। वहां से सोमवार रात वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। छतारी थाना क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव पीतमपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसओ छतारी प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो