{"_id":"5c6c4ac9bdec2211d240c81c","slug":"111550600905-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों के नाम कृषि कार्ड बनाकर निकाले 13.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसानों के नाम कृषि कार्ड बनाकर निकाले 13.80 लाख
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसैना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी दो किसान भाईयों की जमीन पर कृषि कार्ड बनवाकर दलालों व बैंक कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जहांगीराबाद स्थित केनरा बैंक से 13.80 लाख की राशि निकाल ली। इसकी भनक किसानों को भी नहीं लगी। अपनी जमीन की खतौनी निकलवाने के दौरान किसानों को घटना की जानकारी मिली। किसानों ने मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक को दी तो हड़कंप मच गया। उसके बाद अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
गांव नरेंद्रपुर निवासी किसान प्रकाश और कुंवर भाई हैं। कुंवर 20 वर्ष पूर्व साधू बन गया था जो अब गांव में भी नहीं रहता है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को दी जी रही दो हजार रुपये की धनराशि को लेकर प्रकाश ने अपने जमीन की खतौनी निकलवाई तो उसके होश उड़ गए। खतौनी में दोनों भाई की जमीन पर कृषि कार्ड बनवाकर 13.80 लाख रुपये की धनराशि केनरा बैंक जहांगीराबाद से निकाले जाना अंकित मिला। यह राशि आठ जनवरी 2019 को जालसाजों द्वारा निकाली गई हैं। पीड़ित किसान लोगों के साथ केनरा बैंक जहांगीराबाद के प्रबंधक गौरव साहू से मिला तो बैंक कर्मचारियों व दलालों द्वारा की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आया। प्रबंधक ने बताया कि प्रकाश व कुंवर के आधार कार्डों पर जालसाजों ने फर्जी फोटो लगाकर कृषि कार्ड के लिए फाइल तैयार करा ली। बैंक दलालों ने बैंक के फील्ड आफिसर द्वारा थाना नरसैना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर ले जाकर किसी दूसरे किसान के घर जा कर फर्जी सर्वे करा दिया। जालसाजों ने प्रकाश नाम खाता संख्या 2174101173429 और कुंवर का खाता संख्या 2174101173428 खोला गया। खाता खोलने में गवाही जहांगीराबाद निवासी अशोक कुमार द्वारा दी गई थी। पीड़ित किसान प्रकाश ने अपने साथ हुई जालसाजी का उच्चाधिकारियों से मिलकर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह जालसाजी का मामला उजागर होने से बैंक अफसर हरकत में आ गए हैं और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोट्
दो किसानों के नाम पर कृषि कार्ड बनवाकर राशि निकालने के फर्जीवाडे़ का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में शामिल कर्मचारी और जालसाजों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - सतपाल मेहता, लीड बैंक मैनेजर, बुलंदशहर।