फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   100 council schools will be named after martyrs

Bulandshahar News: शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे 100 परिषदीय स्कूलों के नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। 100 परिषदीय स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से शहीद सैनिकों की सूची मांगी गई है। बीबीनगर ब्लॉक से करीब 20 स्कूल और अन्य ब्लॉकों से भी स्कूलों का चयन होगा।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में काफी संख्या में स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर हैं। आजादी की लड़ाई एवं कारगिल में शहीद में हुए शहीदों के नाम पर स्कूलों का नाम रखने की योजना है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को उसके गांव के नाम जाना जाता है। हालांकि पूर्व में कुछ स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे गए थे। अब शासन द्वारा स्कूलों के नाम को शहीदों के नाम रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार जिले में के 16 ब्लॉक से 100 स्कूलों को प्रथम चरण के लिए चुना गया है, जिनके नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिले से जो लोग शहीद हुए हैं, उनकी सूची विभाग ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से मांगी है, ताकि समय रहते इन स्कूलों की घोषणा कर दी जाए। कारगिल में शहीद होने वाले सैनिकों का भी डाटा मांगा गया है। स्कूलों का चयन कर पहले इसकी सूचना बेसिक शिक्षा विभाग को दी जाएगी और फिर इसके बाद वहां से अनुमति मिलने के बाद स्कूलों का नाम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed