फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   100 bed hospital will be active in march 2016

डिबाई में सौ बेड का अस्पताल मार्च तक

Sun, 17 Jan 2016 10:48 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
100 bed hospital will be active in march 2016
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए खुर्जा में बने ट्रॉमा सेंटर और डिबाई में बने 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन मार्च में होगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मुख्यमंत्री एक मार्च को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन कर सकते हैं। जल्द ही इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मोहर लग सकती है।

बता दें कि खुर्जा में करीब दो करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया गया है। निर्माणदायी संस्था ने ट्रॉमा सेंटर को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा डिबाई में बन रहे 100 बेड के अस्पताल को भी अगले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग खुर्जा में ट्रॉमा सेंटर और डिबाई के 100 बेड अस्पताल को मार्च में शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अफसरों के मुताबिक, एक मार्च को मुख्यमंत्री दोनों केंद्रों का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने कार्यक्रम प्रस्तावित कर दिया है। 


खुर्जा के ट्रॉमा सेंटर और डिबाई के 100 बेड के अस्पताल के लिए 190 डॉक्टर और कर्मी की नियुक्तियां की जाएंगी। यह सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश लद्यु उद्योग निगम की वेंडर फर्म अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्यूनिकेशन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed