फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 shops licens suspend

उर्वरक, बीज व कीटनाशक की दस दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दो सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 shops licens suspend
उर्वरक, बीज व कीटनाशक की दस दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दो सील
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने शनिवार को जिले में उर्वरक, बीज और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 67 दुकानों का निरीक्षण करते हुए अनियमितता पाए जाने पर दस दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए और दो दुकान सील कर दी है। साथ ही बीज और कीटनाशक के 36 सैंपल भी भरे गए।

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शासन के आदेश पर शनिवार को जिले में संचालित उर्वरक, बीज और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पता किया गया कि किसी दुकान पर उर्वरक और कीटनाशक निर्धारित रेट से अधिक तो नहीं बेचा जा रहा है। साथ ही संबंधित विक्रेता की ओर से अनियमितता तो नहीं बरती जा रही हैं। निरीक्षण के लिए उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया। चारों टीमों ने कुल 67 उर्वरक और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीज के 12 और उर्वरक के 24 कुल 36 सैंपल भरे गए। अनियमिता मिलने पर एक दुकानदार को चेतावनी दी गई, जबकि 10 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और दो दुकान सील की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। किसी भी विक्रेता की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण और शिकायत मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed