फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budget 2025 samajwadi party mp created ruckus before budget speech over discussion on stampede in Maha Kumbh

Budget 2025: 'महाकुंभ में भगदड़ पर चर्चा हो...', बजट भाषण से पहले सपा का हंगामा, लोकसभा स्पीकर ने कही ये बात

Sat, 01 Feb 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सदन में महाकुंभ में भगदड़ को लेकर हंगामा किया। सपा के सांसदों ने बजट भाषण से पहले हंगामा करते हुए महाकुंभ में भगदड़ पर चर्चा की मांग की।

विज्ञापन
Budget 2025 samajwadi party mp created ruckus before budget speech over discussion on stampede in Maha Kumbh
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

बजट भाषण से पहले महाकुंभ में भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने हंगामा किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश के साथ सपा के सांसदों ने बजट भाषण से पहले हंगामा करते हुए महाकुंभ में भगदड़ पर चर्चा की मांग की।
विज्ञापन


हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सपा सांसदों से कहा कि मेरा आपसे निवेदन है, माननीय अखिलेश जी, आप संसद की मर्यादा को आप बनाकर रखिए। कभी बजट भाषण के अंदर ऐसा नहीं हुआ। ये उचित नहीं है। मैं आपको मौका दूंगा। राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा होगी। ये तरीका नहीं है। 
विज्ञापन


बजट भाषण के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने (महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी... जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए कि भगदड़ मची, लोगों की जान चली गई... जिनके पास विजन नहीं है कि महाकुंभ के लिए कितना इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, जब 40 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी, तो आपने क्या व्यवस्था की?... ये सरकार झूठी है, जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं कर सकती, आज के बजट में उसका हर आंकड़ा झूठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




  इससे पहले, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि "इस समय बजट से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि महाकुंभ में लोग अपनों को ढूंढ़ रहे हैं। लोगों को उनके अपने नहीं मिल रहे हैं। सरकार मृतकों के आंकड़े छुपा रही है। सरकार मृतकों और लापता लोगों की संख्या बताने में विफल रही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार वहां जा चुके हैं, केंद्रीय गृह मंत्री वहां जा चुके हैं, आज उपराष्ट्रपति जा रहे हैं और प्रधानमंत्री भी वहां जाएंगे। सरकार को जागना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि वहां सेना को बुलाया जाए। यह पहली बार हुआ है कि संतों ने शाही (अमृत) स्नान से इनकार किया है। बजट अपनी जगह है लेकिन कुंभ महत्वपूर्ण है। बजट निराश न करे, लेकिन कुंभ में जाने वाली जानें समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed