फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people in road accidents Killed , five injured

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 07 Mar 2016 12:30 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिले में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सड़क हादसे बिनावर और बिल्सी थाना क्षेत्र में हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बिनावर में मलगांव के पास हुए हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बिनावर। बरेली के थाना आंवला के गांव करुआताल निवासी नरेंद्र (17) पुत्र भगवान सिंह अपने चचेरे भाई सूरज (8) पुत्र गुड्डू और शाहजहांपुर के शिवकुमार (25) के साथ बिनावर थाने के गांव दियूरीजीत स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। तीनों लोग यहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक शिवकुमार चला रहा था। मलगांव के पास इनकी बाइक को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई और सूरज, शिवकुमार घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

बिल्सी। दूसरा हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र में कासगंज-बिसौली रोड पर अरविंद कोल्ड स्टोर के पास हुआ। बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ निवासी इंतजार (23) पुत्र नेकसू अपने मित्र शकील, वकील और गट्टू के साथ शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से एक लॉन में जा रहे थे। इनकी बाइक को कासगंज-बिसौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में इंतजार की मौके पर मौत हो गई। शकील, वकील और गट्टू घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जरीफनगर के गांव इस्माइलपुर कोठरा निवासी राजेश, ममता और सहसवान के टेहरा गांव निवासी राजपाल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed