फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Brother-in-law at home if not Stabbed

घर जमाई नहीं बना तो जीजा को चाकू मार दिया

Fri, 22 Mar 2013 11:21 AM IST
लोनी/अमर उजाला ब्यूरो
लोनी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law at home if not Stabbed
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में चार भाइयों ने केवल इसलिए अपने जीजा को चाकू मार दिया, क्योंकि उसने घर जमाई बनने से इंकार किया था। आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया था। चौकी के पीछे गोली चलने पर आनन-फानन में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


बुद्धनगर नसबंदी कालोनी निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र मोहम्मद शहीद बुधवार रात 8.45 बजे भाई उस्मान के साथ दिल्ली से घर लौट रहा था। लालबाग चौकी के पीछे अचानक चार युवकों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। उस्मान तो भाग गया लेकिन हमलावरों ने फुरकान के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


वह भागा तो हमलावरों ने उस पर तमंचे से गोली दाग दी। उसके पैर में छर्रा लगा। फायर के बाद चौकी से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। फुरकान को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के पिता शहीद ने बताया कि 6 जून 2005 को फुरकान की मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी रुखसाना पुत्री अब्दुल वहीद से शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति के बीच अनबन हुई तो दो साल बाद ही रुखसाना मायके चली गई।


आरोप है कि ससुरालवाले फुरकान को घर जमाई बनाना चाहते है लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह उसे धमका रहे हैं। फुरकान के साले साकिर ने चचेरे भाई मुइनुद्दीन, जहरीरुद्दीन तथा फुफेरे भाई उमर के साथ मिलकर हमला किया है। पुलिस ने शिकायत पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed