फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bride Murder On wedding day Fiance held Bride Komal throat till she suffocated In Lucknow

शादी के दिन दुल्हन की हत्या: मंगेतर ने दम घुटने तक दबाए रखा कोमल का गला, बंद कर दिया था फोन, आखिर में ऐसे फंसा

Wed, 10 May 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 May 2023 09:46 AM IST
सार

लखनऊ में शादी के दिन मंगेतर ने दुल्हन को मिलने के लिए बुलाया और हत्या कर दी थी। इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया था। आरोपी ने कुबूला कि शादी के लिए परिवार राजी नहीं था, इसलिए कोमल को डाला। इसके बाद कुकरैल जंगल में शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुकरैल के जंगल से युवती का शव बरामद किया है।

विज्ञापन
Bride Murder On wedding day Fiance held Bride Komal throat till she suffocated In Lucknow
Bride Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में शादी के दिन दुल्हन को मिलने के लिए बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि शादी वाले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल ने कोमल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


कोमल घरवालों से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। उसे बाइक से लेकर राहुल कुकरैल के जंगल पहुंचा, जहां ये दोनों पहले भी मिलते रहे थे। राहुल ने बताया कि बातचीत के दौरान उसने अचानक से हाथों से ही कोमल का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बंद कर दिया था फोन, खूब किया गुमराह, आखिर में फंस गया
घटना के वक्त राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था, ताकि वह सर्विलांस में न पकड़ा जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर रह रहा था, ताकि शक न हो, लेकिन जब पुलिस ने उसके व कोमल के मोबाइल नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उस दिन सुबह जब कोमल घर से निकली थी तो उससे कुछ देर पहले राहुल का उसके पास कॉल आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पास से ही उसने कोमल को रिसीव किया था। दोनों की लोकेशन एक थी। यहीं से उस पर शक गहराया। पुलिस ने उस पर सख्ती की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन आखिर में सच उगल दिया।
 

शादी के दिन मंगेतर ने की दुल्हन की हत्या

आपको बता दें कि लखनऊ में शादी के दिन मंगेतर ने दुल्हन को मिलने के लिए बुलाया और हत्या कर दी थी। इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया था। आरोपी ने कुबूला कि शादी के लिए परिवार राजी नहीं था, इसलिए कोमल को डाला। इसके बाद कुकरैल जंगल में शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुकरैल के जंगल से युवती का शव बरामद किया है।
 

पुराना महानगर घोसियाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल कश्यप की 4 मई को बिजली मिस्त्री राहुल नाम के शख्स से शादी होनी थी। राहुल मूलरूप से रायबरेली का है और वर्तमान में कुर्सी रोड पर किराए के मकान में रहता है। 

 

पुलिस ने आरोपी मंगेतर को किया गिरफ्तार

संजय ने चार मई की शाम को महानगर थाने में कोमल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें राहुल भी शामिल था। सोमवार रात पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ करने के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने जुबान खोली और पूरी वारदात कबूल ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed