Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP to Hold Mathura Strategy Meet, Focus on Worker Resentment and Weak Election Management

जीत की हैट्रिक का मंत्र तलाशेगी भाजपा: कमजोर प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी की ढूंढेगी काट; रिपोर्ट होगी पेश

Sun, 15 Nov 2026 11:41 AM IST
Sharukh Khan हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 11:41 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी कृष्ण नगरी में जीत की हैट्रिक का मंत्र तलाशेगी। भाजपा का दो दिवसीय चिंतिन शिविर का आयोजन कल से होगा।  अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन भी शिविर में शिकरत करेंगे। शिविर में छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के संगठन मंत्री के अलावा महाराष्ट्र के सह संगठन मंत्री को भी बुलाया है।

विज्ञापन
BJP to Hold Mathura Strategy Meet, Focus on Worker Resentment and Weak Election Management
mathura bjp meeting - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी विधान परिषद चुनाव में औसत प्रदर्शन से सतर्क भाजपा अब कृष्ण नगरी मथुरा में जीत का मंत्र तलाशेगी। सोमवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय चिंतिन शिविर में पार्टी की योजना जमीनी स्तर पर कमजोर प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर उन्हें सक्रिय करने का रोडमैप तैयार करना है। बैठक में सभी छह क्षेत्रों की अलग-अलग समस्याओं और चुनौतियों की भी पहचान की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शिविर के अंतिम दिन मंथन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 3 और 4 अक्तूबर को प्रस्तावित इस बैठक को राज्यसभा व विधान परिषद के चुनाव के कारण टाल दिया गया था। हालांकि इसके बाद हुए विधान परिषद चुनाव में कमजोर चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं में गहरी उदासीनता छाने की रिपोर्ट आई थी। ऐसे में इस शिविर में क्षेत्रवार एक-एक समस्या और चुनौतियों की पहचान के साथ कार्यकर्ताओं का सक्रिय करने पर विशेष मंथन होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे राज्यों के संगठन मंत्री भी आमंत्रित

चुनाव में पार्टी ने छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और झारखंड के संगठन मंत्री के अलावा महाराष्ट्र के सह संगठन मंत्री को भी आमंत्रित किया है। शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री धर्मपाल, सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और कोर ग्रुप में शामिल प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

अनुभव बताने के साथ रिपोर्ट होगी पेश

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे क्षेत्रीय संगठन मंत्री और दूसरे राज्यों से बुलाए गए संगठन मंत्री अपने अपने क्षेत्रों की स्थिति, चुनौतियों और कमियों को सामने रखेंगे। इसके बाद चुनावी प्रबंधन की स्थिति पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसी दौरान एसआईआर में नाम कटने के बाद नाम जोडऩे संबंधी अभियान की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed