फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP leader Sanjeev Balyan said, farmers are not angry with three farm laws but concern about some local issues

तेरहवीं में शामिल होने गया था और मुझे बदनाम करने का षडयंत्र हो गया- संजीव बालियान

Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 05:37 PM IST
सार

  • बालियान ने कहा, 'तीनों कृषि कानूनों को लेकर नहीं है नाराजगी, मुद्दे कुछ और हैं'
  • 'पार्टी के भीतर रखता हूं खेती, किसानी की बात'
  • 'हम लड़ना जानते हैं और लोगों के हितों में लड़ते रहेंगे'

विज्ञापन
BJP leader Sanjeev Balyan said, farmers are not angry with three farm laws but concern about some local issues
Sanjeev Balyan with Khap leaders - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान के साथ आखिर कौन षडयंत्र कर रहा है? अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि जिसे किसानों की नाराजगी बताई जा रही है, बात वह नहीं है। बालियान का कहना है कि किसान तीनों कृषि कानूनों को लेकर नाराज नहीं हैं। उनके बीच में कुछ स्थानीय मुद्दे और चिताएं हैं, उसका समाधान चाहते हैं। बालियान इसके समाधान की दिशा में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत अन्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जानबूझकर उन्हें किसानों के बीच बदनाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

रालोद नेताओं ने की अभद्रता, रचा राजनीतिक षडयंत्र

बालियान का कहना है कि वह सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के सोराम गांव में एक तेरहवीं में गए थे। लेकिन ऐसे संवेदनशील समय पर वहां रालोद का स्थानीय अध्यक्ष कुछ कार्यकर्ताओं के साथ आकर नारेबाजी और अभद्रता करने लगा। बालियान का कहना है कि उस समय वह घर के भीतर बैठे थे। बाद में बाहर आए तो देखा कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ रखा है। सब राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े लोग थे। उन्होंने पुलिस से इन कार्यकर्ताओं को छोड़ देने को कहा, लेकिन तब तक रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दिया।

विज्ञापन


रालोद के प्रत्याशी योगराज सिंह समेत अन्य लोग नारेबाजी करने लगे। मस्जिद से घोषणाएं शुरू हो गईं। केन्द्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि वह समझ ही नहीं पाए थे कि उनके साथ एक बड़ा राजनीतिक षडयंत्र हो रहा है। उन्हें यह बात बाद में समझ में आई। इस षडयंत्र को हवा देते हुए रालोद के मुखिया चौधरी अजीत सिंह भी उस गांव में पहुंच गए। बालियान का कहना है कि जैसे ही उन्हें अजीत सिंह के वहां जाने की जानकारी मिली, थोड़ी ही देर बाद वह (बालियान) भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों से नाराज नहीं हैं, मुद्दा कुछ और है

संजीव कुमार बालियान का कहना है कि वह लगातार क्षेत्र में जाते रहते हैं। किसानों के बीच में तीनों कृषि कानूनों को लेकर चर्चा करते हैं। लोगों से मिलते-जुलते हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को लेकर नाराज नहीं है। उन्हें कभी भी तीनों कृषि कानून किसानों के बीच में नाराजगी का मुद्दा नहीं लगा। मुजफ्फरनगर की भाकियू द्वारा बुलाई गई पंचायत के बारे में पूछने पर बालियान ने कहा कि उसके कारण भावनात्मक थे। वहां राकेश टिकैत के रोने के कारण किसानों का जमघट हुआ था।


किसानों की चिंता और नाराजगी का कारण कुछ दूसरे मुद्दे हैं। वह उन मुद्दों पर अभी कोई चर्चा नहीं करना चाहते। बालियान का कहना है कि वह किसानों के इन मुद्दों की चर्चा पार्टी और सरकार के फोरम पर कर रहे हैं। वह लगातार किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं और उनके लिए लड़ते हैं। बालियान के मुताबिक उन्हें किसानों और क्षेत्र के हित के लिए लड़ना आता है और लड़ते रहेंगे।

बातचीत शुरू होने के बाद हल हो जाएंगी समस्याएं

बालियान ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच में नाराजगी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इस मुद्दे पर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। ध्यान देने की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री किसानों का और किसान प्रधानमंत्री का खूब आदर करते हैं। मुझे लगता है कि जल्द ही सरकार की किसानों के साथ बातचीत शुरू हो जाएगी और तीनों कृषि कानूनों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद यह मुद्दा भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed