{"_id":"64e5c23abfbf7be3f7068e17","slug":"bjp-leader-murder-accused-and-police-encounter-in-moradabad-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Leader Murder Case: मुठभेड़ की फिर वही कहानी, बदमाशों के पैर और सिपाही के हाथ को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Leader Murder Case: मुठभेड़ की फिर वही कहानी, बदमाशों के पैर और सिपाही के हाथ को छूकर निकली गोली
Wed, 23 Aug 2023 01:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में अक्सर आरोपियों के ही गोली लगती है। ऐसी कई कहनियां सामने आ चुकी हैं और हाल ही में एक ऐसी ही कहानी मुराबाद से सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ घायल हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में एक फिर पुलिस मुठभेड़ हुई। इसकी भी वैसी ही कहानी है जैसी पहले सामने आ चुकी है। भाजपा नेता की हत्या करने वाले तीनों शूटरों के पैर में गोली लगी है, लेकिन पुलिसकर्मियों को बुलेट छूकर निकल गई। इस मुठभेड़ में भी पुलिस का निशाना अचूक साबित हुआ है। खास बात यह है कि शूटर 12 दिन तक दूसरे प्रदेशों में घूमते रहे। पुलिस टीमें भी इनके पीछे दौड़ती रहीं, लेकिन मुठभेड़ मुरादाबाद की सीमा में आने के बाद ही हुई। मुठभेड़ में तीनों शूटर को पैरों और सिपाही को हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
केस एक- एक लाख के इनामी जफर के पैर में भी लगी थी गोली
उत्तराखंड के भरतपुर गांव में 12 अक्टूबर 2022 को पुलिस टीम पर हमला किया गया था। पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में गई थी। जफर की तलाश में पुलिस की 15 टीमें लगी थी। वह बॉर्डर सील होने के बावजूद बाइक से 67 किलोमीटर दूर पाकबड़ा अगवानपुर-बाईपास स्थित कैलसा मोड़ तिराहे तक पहुंच गया था। 15 अक्टूबर 2022 को पुलिस ने पैर में गोली मारकर जफर को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था।
विज्ञापन
केस दो- गोली मारकर किडनैपर को किया था गिरफ्तार
पांच अगस्त को मझोला के बुद्धि विहार कॉलोनी से सात साल के वैदिक को अगवा करने वाले अंकुश और शशांक को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान बिलारी थाने के दरोगा अनुज कुमार भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
केस तीन- एकता कॉलोनी से पकड़ा था बदमाश
कटघर थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में जुलाई 2020 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगी और वो घायल हो गया।
केस चार- इनामी बदमाश के पैर में मारी थी गोली
मैनाठेर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई 2020 को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पैर में गोली लगने से दस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया था।
केस पांच- पाकबड़ा में मिला था दिल्ली का गैंगस्टर
पाकबड़ा में 18 जून 2020 पुलिस ने दिल्ली के गैंगस्टर के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर दिल्ली में अपने साथी की हत्या करने के बाद भाग कर पाकबड़ा में आ गया था। यहां आरोपी नाम छिपाकर रह रहा था।
केस छह- अगवानपुर में घायल हुआ था बदमाश
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में जनवरी 2021 में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। इससे बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया था।