फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bjp leader kalyan singh comments on akhilesh govt

'यूपी में गुंडों की हुकूमत, मंत्री भी हुए बेलगाम'

Fri, 26 Apr 2013 12:43 AM IST
एटा/ब्यूरो
एटा/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp leader kalyan singh comments on akhilesh govt

पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कल्याण सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडों की हुकूमत है और मंत्री भी बेलगाम होकर लोकतंत्र और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने गोरखपुर ब्लास्ट के आरोपी को छोड़ने को प्रदेश सरकार का मुसलिम तुष्टिकरण का घिनौना हथकंडा बताया है।

शांति नगर में अपने नए आवास के गृह प्रवेश के अवसर पर पत्रकार वार्ता में कल्याण सिंह ने कहा कि एटा मेरी कर्मभूमि है। राजू भैय्या ने यहां घर बना लिया, अब मैं भी एटावासी हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों से उन्हें चुनाव लड़ने के आमंत्रण मिले लेकिन वह एटा नहीं छोड़ेंगे। यहां के दम पर उन्होंने बड़ी से बड़ी चुनौतियां स्वीकार की हैं। यहां के लोगों ने सदैव इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को गुंडों की हुकूमत बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष में ही इनके समाजवाद की पोल खुल गई है। कार्यकर्ता, सपा नेता ही नहीं यहां मंत्री भी बेलगाम हो चुके हैं। अपनी नाकामी की खीज अधिकारियों को अपमानित कर उतार रहे हैं।

जिले में उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया के ‘वर्दी उतरवा लेने’ वाले बयान को उन्होंने संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर ब्लास्ट के आतंकी को छोड़ने का फैसला प्रदेश सरकार का मुस्लिम तुष्टीकरण का नंगा और घिनौना हथकंडा है। हत्या और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की जगह जेल है। उन्हें महिमा मंडित कर खुली छूट देना लोकतंत्र का दुरुपयोग एवं संविधान का अपमान है।


कल्याण सिंह ने कहा कि किन्हीं कारणों से पार्टी से दूर हुए पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्ता कर फिर से साथ लाएंगे।

मुलायम के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि जब किसी को दिन में सपने देखने की आदत हो तो वह क्या कर सकते हैं। केंद्र में जहां यूपीए जाएगी, एनडीए आएगी। प्रदेश में भी न माया होगी और न मुलायम। यहां भी केवल भाजपा का ही परचम लहराएगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद निधि से हुए 54 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed