{"_id":"5f3aca958ebc3e3cde304c97","slug":"villagers-hostage-on-lover-who-came-to-take-girlfriend-bijnor-news-mrt496650868","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को लेने आया था युवक, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, फिर गांव में हुई पंचायत और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को लेने आया था युवक, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, फिर गांव में हुई पंचायत और...
Tue, 18 Aug 2020 04:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चलकर नहटौर के एक गांव से अपनी प्रेमिका को लेने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को बंधन मुक्त कराया। घंटों तक चली पंचायत में प्रेमिका की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती दिल्ली में अपनी बहन के घर गई थी। बताया जाता है कि उसके बाद वह दिल्ली में एक व्यक्ति के घर घरेलू नौकरी करने लगी। उसी घर में मध्य प्रदेश के भिंड का भी एक युवक नौकरी करता है। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिन पहले युवती दिल्ली से अपने गांव आ गई। लेकिन परिजनों ने उसे दिल्ली वापस नहीं जाने दिया। युवती को लेने युवक गांव पहुंच गया। ग्रामीणों को शक होने पर उसे पूछताछ की तो मामले का पता चला। ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हुक्का बार मामला: भाजपा नेता का नाम आया सामने, पढ़िए क्या है पूरा अपडेट
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। युवक ने कोर्ट मैरिज के कागज दिखाए। घंटों तक गांव में पंचायत चली। युवती की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा और युवती को उसके साथ भेजने को राजी हो गए। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/