फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raise confidence in the safety of passengers

जुगाड़ के भरोसे यात्रियों की सुरक्षा

Sat, 12 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 12 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Raise confidence in the safety of passengers
चंदक स्टेशन के पास ट्रैक के नीचे लगाए लकड़ी के टूटे हुए स्लीपर। - फोटो : अमर उजाला
चंदक  में रेलवे अधिकारियों की चूक से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चंदक रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अप लाइन पर ट्रैक के नीचे लकड़ी के गले हुए स्लीपर लगाकर ट्रेनों  को पास कराया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा ताक पर रख दी गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर मुरादाबाद रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर दो फरवरी को लाइन में फैक्चर हो गया था। 29 फरवरी को डाउन लाइन में ही फैक्चर होने से बालावाली क्षेत्र में गांव कूड़ी के पास मालगाड़ी के डीजल और पेट्रोल से भरे छह टैंकर पलट गए थे। इतना सब होने  के बाद भी रेल अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। चंदक स्टेशन के पास अप लाइन पर खंभा नंबर 1515/19 और 1515/20 के बीच रेलवे लाइन के नीचे ट्रैक के नीचे सीमेंटेड स्लीपर के बजाए लकड़ी के गले हुए स्लीपर लगाकर किसी तरह जुगाड़ कर यहां से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। एक नहीं बल्कि दो स्थानों पर यह स्लीपर लगाए गए हैं। लकड़ी के स्लीपर जीर्ण अवस्था में हैं। इस ट्रैक से प्रतिदिन करीब 20 मालगाड़ी और यात्री गाड़ी गुजरती हैं। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कान्हाराम मीणा के मुताबिक ट्रेनों को अप लाइन पर चेतावनी(कोशन) देकर गुजारा जा रहा है।
पीडब्ल्यूआई मणिराम के मुताबिक अप लाइन पर स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। कुछ जगह पर ट्रैक पर गड्ढ़े होने पर उनको भरने का काम किया जा रहा है। शीघ्र सीमेंटेड स्लीपर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed