फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 foreigners doing Promotion of religion on tourist visa sent back

यूपी: टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक प्रचार कर रहे 18 लोगों को वापस भेजा

Mon, 21 Oct 2019 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
18 foreigners doing Promotion of religion on tourist visa sent back
सांकेतिक तस्वीर

टूरिस्ट वीजा पर जमात के नाम पर मस्जिदों में धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे 18 विदेशी लोगों को अभिसूचना इकाई व पुलिस ने वापस उनके वतन भेज दिया है। मलेशिया, म्यांमार व इंडोनेशिया के ये लोग टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार प्रसार करने में जुटे थे।

विज्ञापन


जिले में इस बार टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे विदेशी लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। पहले ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। मंडावर से थाईलैंड व मलेशिया के 14 विदेशी लोग तथा कोतवाली शहर के गांव मुस्तफाबाद से 15 से 20 लोगों को उनके देश भेजा गया था।
विज्ञापन


एलआईयू व पुलिस की नजर किरतपुर के मोहल्ला काजीयान स्थित मरकज मस्जिद में टिके 11 विदेशी व नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा की मरकज जामा मस्जिद में टिके सात विदेशी नागरिकों पर पड़ी। इनमें मलेशिया के छह, इंडोनेशिया के पांच तथा म्यांमार के सात लोग शामिल थे। ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर मस्जिदों में जमात के रूप में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने इन लोगों को वापस वतन जाने को कहा तो कुछ लोग उनके पक्ष में उतर आए। पुलिस ने इन्हें नोटिस देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी तो सभी लोग अपने वतन को वापस चले गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी विदेशी लोग जिले में प्रवास के दौरान धार्मिक गतिविधियों में लिप्त थे तथा वीजा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर इन सभी को वीजा का उल्लंघन करने पर इन्हें वापस जाने की हिदायत दी गई थी।

तब जाकर ये वापस अपने देश को गए हैं। इन विदेशी लोगों को भविष्य में टूरिस्ट वीजा पर जमात के रूप में न आने की हिदायत दी गई है। अगर फिर से आए तो इन पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक प्रचार-प्रसार अगर कोई करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


इन लोगों को भेजा वापस

पुलिस ने इंडोनेशिया के मो. सैय्यद, सोनी विर्नाटो, इमरान मतजम, टोटोप टोपियाह सेंसुई, युसपर, मलेशिया के महत बिन हसन, डजेनल बिल रहमान, टुकीरम बिन रमली, मो. शाहिजन बिन सबन, जमील, फुजी बिन अब्दुल्लाह, म्यांमार निवासी खिन मेउंग, क्यो हिट हलिंग, कोको विन, ओंगटुन, एये कोको शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed