Bijnor: सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण करने वाला लवी पाल पुलिस से मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरणकर्ता लवीपाल को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुश्ताक खान अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी है लवी
बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।