फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bihar and Jharkhand refuse to take their workers

बिहार और झारखंड ने अपने श्रमिकों को लेने से किया इंकार, 21 बसों से 600 लोगों को भेजा गया चंदौली

Mon, 11 May 2020 11:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bihar and Jharkhand refuse to take their workers
labour Train - फोटो : ANI

बिहार और झारखंड सरकार ने अपने श्रमिकों को लेने से इनकार कर दिया। दो दिन से लगातार भेजे जा रहे श्रमिकों के बाद मंगलवार को बिहार व झारखंड के 1500 श्रमिकों की अनुमति निरस्त कर दी। वहीं श्रमिकों की मांग पर वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने श्रमिकों से वार्ता के बाद करीब 600 श्रमिकों को रोडवेज बसों से चंदौली तक भिजवाया।

विज्ञापन


अन्य श्रमिकों को ट्रेन से भिजवाने का निर्णय लिया गया। इस मामले को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सूरत और भुज के जिलाधिकारियों से वार्ता कर सिर्फ वाराणसी सहित आसपास जनपदों के ही यात्रियों को वाराणसी स्टेशन भिजवाने का अनुरोध किया है। इसमें बिहार, झारखंड के यात्रियों को नहीं भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया है कि बिहार एवं झारखंड राज्य के यात्रियों को यहां से रोडवेज की बसों से भेजे जाने पर संबंधित राज्यों द्वारा अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है और स्थानीय प्रशासन द्वारा अपने राज्य के यात्रियों को लेने से मना कर दिया जा रहा है। इसलिए उनके गृह जनपद में भेजे जाने की अपेक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो यहां से भेजे गए बसों को उनके अंतरराज्जीय जनपदों में भेजा जाना संभव नहीं है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुजरात के सूरत एवं भुज के जिलाधिकारी से वाराणसी एवं इसके आसपास के जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपद के यहां पर भेजे जाने वाले यात्रियों का विवरण अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) विनय कुमार सिंह जो जनपद के नोडल अधिकारी हैं उनके व्हाट्स एप नंबर 9454417030 पर वहां से ट्रेन रवाना होने से पहले उपलब्ध कराए जाने को कहा है। ताकि संबंधित यात्रियों को उनके गृह जनपद में भेजे जाने में कोई असुविधा न हो पाए।

7612 में 3109 व्यक्तियों को मिला वाहन पास

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद वाराणसी में अन्य राज्य व जनपदों के व्यक्तियों को उनके गृह राज्य व जनपद जाने के लिए आनॅलाइन पास की व्यवस्था 6 मई की रात्रि से लागू की गई। जिसके अंतर्गत कुल 5364 आवेदन प्राप्त हुए।

जिसमें से 1697 फार्म स्वीकार किये गये, शेष 3667 आवेदकों द्वारा मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिस कारण उनका फार्म अस्वीकार किया गया। इस प्रकार कुल 7612 व्यक्तियों में से 3109 व्यक्तियों को वाहन पास निर्गत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed