फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhojpuri film director dies due to heart attack dead body found in Sonbhadra hotel

UP News: भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की हार्ट अटैक से मौत, सोनभद्र के होटल में मिली लाश

Thu, 25 May 2023 10:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 10:18 PM IST
सार

सोनभद्र के होटल के कमरे में बुधवार को भोजपुरी फिल्म के निर्माता-निर्देशक शव मिला। परिजनों ने भी साजिश की आशंका जाहिर की थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। 

विज्ञापन
Bhojpuri film director dies due to heart attack dead body found in Sonbhadra hotel
भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' के निर्माता-निर्देशक महाराष्ट्र के थाणे निवासी सुभाष चंद्र तिवारी (63) की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिछले 12 दिनों से सोनभद्र जिले में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे सुभाष चंद्र तिवारी नगर के पिपरी रोड स्थित होटल में ठहरे थे।

विज्ञापन


इसी होटल के कमरे में वह बुधवार सुबह बिस्तर पर मृत पाए गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया था। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। मृतक के परिजन बुधवार की देर शाम महाराष्ट्र से फ्लाइट से वाराणसी पहुंचे।

विज्ञापन

परिजनों ने जताई थी साजिश की आशंका

वहां से कुछ रिश्तेदारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों ने भी साजिश की आशंका जाहिर की थी। गुरुवार को जिला अस्पताल से जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सुभाष की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक मिला है। आगे की जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

कमरे में जाने से पहले बेहद परेशान से सुभाषचंद्र

फिल्म यूनिट के सदस्यों के मुताबिक सुभाषचंद्र मंगलवार की शाम से ही कुछ परेशान थे। उन्हें डॉक्टर को भी दिखाया गया। होटल पहुंचने में बाद उन्होंने फिल्म के हीरो प्रेम सिंह और हीरोइन काजल यादव को भुगतान देकर मुंबई जाने के लिए एक कार से वाराणसी एयरपोर्ट भेजा। रात करीब दो बजे वह अपने कमरे में सोने गए। बुधवार की सुबह देर तक बाहर न आने पर साथी कलाकार उन्हें जगाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। होटल प्रबंधन के माध्यम से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बिस्तर पर सुभाषचंद्र मृत मिले। 

कलाकारों के पास खाने और किराए का पैसा नहीं

टीम में शामिल दर्जनों कलाकारों के पास इस घटना के बाद परेशानी खड़ी हो गई है। बताया कि उनका पूरा पेमेंट बकाया है। उनके पास न तो घर जाने के लिए पैसे बचे हैं और न ही खाने का कोई इंतजाम है। कई कलाकरों ने बताया कि उनकी फिल्म में मैनेजर प्रयागराज का रहने वाला शिवम पांडेय हैं। वह पहली बार प्रोड्यूसर सुभाषचंद्र के साथ कार्य करने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed