फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Vijayadashami celebrated with gaiety Lord Shri Ram killed the arrogant Ravana

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विजयदशमी: प्रभु श्रीराम ने अहंकार रूपी रावण का किया वध, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

Thu, 06 Oct 2022 09:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Oct 2022 09:39 AM IST
सार

कोरोना कारण दो साल से प्रभावित विजयादशमी के लिए बड़े स्तर तैयारी की गई थी। इसके साथ ही लोग में भी काफी उत्साह दिखा। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई, घोसिया सहित तमाम जगहों पर रामलीला समितियों की ओर से विजयादशमी के पर्व को मनाया गया।

विज्ञापन
Vijayadashami celebrated with gaiety Lord Shri Ram killed the arrogant Ravana
धूमधाम से मना विजयादशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयादशमी बुधवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही रावण का वध किया वैसे ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विजयादशमी उत्सव देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

कोरोना कारण दो साल से प्रभावित विजयादशमी के लिए बड़े स्तर तैयारी की गई थी। इसके साथ ही लोग में भी काफी उत्साह दिखा। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई, घोसिया सहित तमाम जगहों पर रामलीला समितियों की ओर से विजयादशमी के पर्व को मनाया गया। प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण जंग के बाद प्रभु अहंकार रूपी रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

 

Vijayadashami celebrated with gaiety Lord Shri Ram killed the arrogant Ravana
सीएम योगी ने फरियादियों की सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला।
वहीं बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। उन्होंने नवरात्रि और विजयदशमी बड़ी धूमधाम से गोरखनाथ मंदिर में मनाई। वहीं बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed