फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 thousand the first day absent

पहले ही दिन 40 हजार गैरहाजिर

Tue, 15 Mar 2016 01:52 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 15 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
40 thousand the first day absent
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में सोमवार को परिषदीय परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
आधी-अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। दोनों पालियों में पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों की हिंदी प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर विभागीय दावा खोखला साबित हुआ। कुछ चुनिंदा विद्यालयों को छोड़कर ज्यादातर में बच्चों की उपस्थिति जहां कम रही वहीं परीक्षा भी खानापूर्ति तक सिमटी रही।
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की एक सप्ताह तक चलने वाली वार्षिक परीक्षा सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।

खराब मौसम के बाद भी नगरीय इलाकों के स्कूलों में बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बच्चों की संख्या कम रही। पहली पाली में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र  की परीक्षा हुई। पहली बार बच्चे बोर्ड परीक्षा की तरह प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका संग परीक्षा देते हुए काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा कक्ष को बोर्ड परीक्षा की तरह बनाया गया था। कक्ष के बाहर छात्र-छात्राओं का नाम और रोल नंबर अंकित किया गया था। टेबल पर भी बच्चों की डेस्क स्लिप लगाई गई थी।

परीक्षा के पहले दिन पंजीकृत एक लाख 59 हजार बच्चों में लगभग 40 हजार अनुपस्थित रहे। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो परीक्षा के दौरान 70 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही, जो पूर्व के वर्षों से काफी बेहतर रही।


विभाग ने मौसम की खराबी को भी उपस्थिति में बाधक माना। कहा कि मौसम साफ होने पर बच्चों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे नहीं है कि बच्‍च्‍े इम्तेहान नहीं दे रहे। बल्कि मौसम ही ऐसे में खराब हो गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिस्थिति अनुकूल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed