फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7injured in accidents

हादसों में छात्र समेत सात घायल

Thu, 10 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
7injured in accidents
treatment - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में छात्र समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्‍थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का तो दूसरा परशुरामपुर थाना क्षेत्र का है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नेउरी रामबक्स गांव के पास लकडमंडी परसरामपुर  मार्ग पर हुए सड़क हादसे मेें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घोलवा गांव निवासी छात्र चन्दन  तिवारी पुत्र जयराम तिवारी बाइक से संत तुलसी दास इन्टर कालेज  बस्थनवा से हाई स्कूल की परीक्षा दे कर लौट रहा था। अभी वह नेउरी रामबक्स गांव के  सामने ही पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। चन्दन बुरीं तरह से जख्मी हो गया।। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना स्थल एकत्रित लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर भिजवाया और उसके घर वालों को सूचना दी। सीएचसी के डाक्टर ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परशुरामपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसओ अजय नरायन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को थाने पर ले आया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में भुअर निरंजनपुर गांव के पास एक बाइक साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में दो सगे भाई शिव कुमार और प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवकुमार राष्ट्रीय लोकदल का जिला समन्वयक है। वह कलेक्ट्रेट पर धरना में शामिल होने के लिए आ रहा था।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हर्रैया थाने के झलियहवा गांव के निकट बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 कप्तानगंज थाने के थूहा खोभा गांव के 40 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र सीताराम बुधवार को बाइक में पेट्रोल भराने के लिए भदावल गए थे। शाम पांच बजे वे अपने घर वापस आ रहे थे। वह हर्रैया थाने के झलियहवा गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी इसी गांव के 15 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र राजेन्द्र चौधरी अचानक सड़क पार करने लगे। गति तेज होने के चलते बाइक पर नियंत्रण नहीं कर पाया, महेंद्र से टकरा गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुर्घटना में बच्ची समेत दो घायल
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाने के भुजैनिया गांव के पास बुधवार की शाम को बाइक से जा रहे बाबा और उसकी पोती मार्ग दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार जोगिया जूड़ी कुंइयां निवासी रामनरेश चौधरी अपने बेटे प्रमोद कुमार चौधरी की दो साल की पुत्री काजल के साथ साइकिल से भानपुर की ओर जा रहे थे अभी वह भुजैनिया के पास पहुंचे ही  थे कि किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकले। उधर से गुजर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी उनको लेकर कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed