{"_id":"56e069264f1c1b01588b45cc","slug":"sp-leaders-bdlwaa-six-lohia-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने बदलवाए छह लोहिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने बदलवाए छह लोहिया गांव
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित जिले के 32 गांवों में से छह में सपा नेताओं ने बदलाव करा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, नवाबगंज विधायक पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार और भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम की सिफारिश पर नए गांव योजना से जोड़ने के लिए छह पुराने गांवों को हटा दिया गया है।
सर्वे के आधार पर जिले के अफसरों ने सर्वाधिक अति पिछड़े 32 गांवों का चयन लोहिया समग्र ग्राम के रूप में कर लिया था। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल से इनका अनुमोदन भी करा लिया गया था। इसके बाद से इनकी कार्ययोजना तैयार कराई जा रही थी लेकिन इसी बीच दो विधायकों और सपा जिलाध्यक्ष ने छह और गांवों के नाम आगे बढ़ाते हुए उन्हें लोहिया योजना में शामिल करने की सिफारिश की है। अफसरों ने प्रभारी मंत्री के अनुमोदन की प्रत्याशा में इन गांवों को ऐन मौके पर योजना में शामिल कर लिया है। इसके चलते योजना से बाहर हुए छह गांव के ग्रामीणों की विकास की उम्मीदें फिलहाल खत्म हो गई हैं।
योजना में शामिल हुए नए गांव
गांव ब्लाक सिफारिश
विज्ञापन
सफियाबाद आलमपुर जाफराबाद वीरपाल सिंह
डंडिया बीरमनमला नवाबगंज भगवत सरन गंगवार
मुड़िया विशनसहाय नवाबगंज भगवत सरन गंगवार
दौली रघुवरदयाल क्यारा शहजिल इस्लाम
जटौआ भोजीपुरा शहजिल इस्लाम
रुकमपुर फतेहगंज पश्चिमी शहजिल इस्लाम
काटे गए गांव
गांव ब्लाक
हर्ररामपुर आलमपुर जाफराबाद
बलररु भोजीपुरा
दोहरिया जागीर भोजीपुरा
फरीदापुर रामचरन भोजीपुरा
शाहपुर जीसुखराय नवाबगंज
हिमकरपुर चमरौआ नवाबगंज
इंसेट...
14 को बनेगी कार्ययोजना
जिले में लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के लिए तय 32 गांवों में विकास की कार्ययोजना 14 मार्च को बनेगी। इसके लिए 20 विभागों से सीडीओ ने प्रस्ताव मांगे हैं। उस दिन सायं चार बजे विकास भवन में बुलाई गई बैठक में सभी विभागों के अफसर कार्ययोजना के प्रस्ताव लेकर पहुंचेंगे।