फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solar street lights will burn , run tubewells

सौर ऊर्जा से जलेगी स्ट्रीट लाइट, चलेंगे नलकूप

Sat, 12 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 12 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर को बहुत जल्दी ही सौर ऊर्जा पर आधारित स्ट्रीट लाइट का तोहफा मिलने वाला है। बिजली हो या न हो लेकिन सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट की एलईडी रात के समय जलती रहेगी। ऐसी ही व्यवस्था पीने के पानी के लिए कुछ नलकूपों के लिए होगी। इससे पहले ट्रायल बतौर गांधी उद्यान में अगले महीने 60 एलईडी लाइटों के लिए सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कराने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। इस प्लांट से गांधी उद्यान में बिजली न होने की स्थिति में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि वहां पर अंधेरा न हो और टहलने वाले लोगों के लिए निरंतर रोशनी बनी रहे।  
विज्ञापन

 ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लालटेन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को प्लांट स्थापित किए जाने है। इनके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार 80 फीसदी विशेष अनुदान प्रदान करेंगी। शेष 20 फीसदी धनराशि स्थानीय निकायों को अपने संसाधनों से जुटानी होगी।  नेडा को नोडल एजेंसी नामित किया है जो कि समय-समय पर तकनीकी जानकारी मुहैया कराती रहेगी।  
विज्ञापन

नेडा के अधिकारियों का कहना है कि सौर ऊर्जा पर आधारित प्लांट से बिजली इस्तेमाल करने से खर्चा कम होगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी। एक बार में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट की प्लेट करीब 40 से 50 साल तक काम करती है। पांच साल बाद बैट्री बदलने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
‘पहले फेज में ट्रायल बतौर गांधी उद्यान में सौर ऊर्जा प्लांट जल्दी लगेगा। उसकी सफलता के बाद ही नगर निगम स्ट्रीट लाइट और नलकूपों को भी सौर ऊर्जा से संचालित करने के बारे में फैसला करेगी। हालांकि टेंडर प्रक्रिया आदि के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से नियमावली जारी कर दी गई है।’ शीलधर यादव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed