फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leader , police nexus dirty game

नेता, पुलिस के गठजोड़ का गंदा खेल

Sun, 06 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 06 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Leader , police nexus dirty game
थ्‍ााने का घ्‍ाेराव पहुंचे लाोग
नेताओं और पुलिस के गठजोड़ से चल रहे पशु तस्करों से इस गंदे खेल में बड़े-बड़ों की जेब गर्म हो रही है। जिले के कई नेता तो इस धंधे को लेकर खादी पहनने के बाद से दागी हैं, लेकिन सत्ता की वजह से उनका अफसर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। पशु तस्करों के नौ से सौ के इस धंधे में पुलिस का दामन भी साफ नहीं है। गोशालाओं के हालात भी बेहद खराब हैं। बरेली रेंज में तीन फर्जी गोशालाएं चल रही हैं। पुलिस से पशुओं को लेने के बाद इन गोशालाओं का खुद को संचालक बताने वाले ही पकड़े गए पशुओं को कसाईखाना पहुंच देते हैं। डीआईजी आशुतोष कुमार ने गोशालाओं को पत्र लिखकर चार साल में पुलिस के दिए गए पशुओं का ब्यौरा मांगा है। 
विज्ञापन

पशु तस्करी करने वालों को नेताओं का पूरा संरक्षण है। पुलिस की मेहरबानी से ही पशु तस्कर हाइवे से होकर संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर की तरफ निकल जाते हैं। जो पशु तस्करी चालाकी दिखाकर पुलिस को बिना रुपये निकलने की कोशिश करते हैं। वह पकड़ लिए जाते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरेली रेंज के संभल,चंदौसी के अलावा अमरोहा के गजरौला में तीन पशु गोशालाएं फर्जी चल रही हैं। इन गोशालाओं के संचालक बने लोगों ने पावती रसीद छपवा रखी हैं। जैसे ही पशुओं के भरा ट्रक पकड़ा जाता है उनके संपर्क में रहने वाले पुलिस कर्मी फोन करके उन्हें बुला लेते हैं। वह अपना वाहन लाकर पुलिस को तयशुदा रकम देकर पशुओं को ले जाकर कसाईखाने में बेच देते हैं। पुलिस कागजी खानापूरी करने के बाद गोशाला से मिली पावती रसीद को विवेचना में शामिल कर लेती है। इसके बाद पुलिस को पशु और पशु तस्करों से कोई मतलब नहीं रहता है। पुलिस को सुपुर्दगी में दिए जाने वाले पशुओं का क्या हुआ। इससे कभी मतलब नहीं रहता है। डीआईजी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पिछले चार साल में पकड़े गए पशुओं का ब्यौरा मांगा है। ब्यौरा के साथ फर्जी गोशालाओं की पोल खुलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन




हाइवे के  दागियों की भी होगी छंटनी
-हाइवे की पुलिस चौकियों में तैनाती के लिए पशु तस्करी का पैसा मिलने की वजह से ही मारामारी रहती है। शाहजहांपुर की गुर्री चौकी के बाद बरेली मोड़ की अजीजगंज पुलिस चौकी, तिलहर और मीरानपुर कटरा, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर की कस्बा चौकी, रजऊ पुलिस चौकी, टीपी नगर चौकी  अहलादपुर चौकी, सीबीगंज का जोरी प्वाइंट, फतेहगंज पश्चिमी की कस्बा चौकी, मीरगंज पुलिस चौकी, मिलक कस्बा चौकी पर पशु तस्करों से कमाई के चक्कर में भी पुलिस कर्मियों की भीड़ रहती है। यहां कई ऐसे सिपाही और दरोगा की तैनाती है, जिन्हें हटाने की कोशिश करने पर अफसरों की भी कुर्सी हिल जाती है। डीआईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि पशु तस्करों की मदद करने वाले पुलिस कर्मियों की छंटनी करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामपुर का चवन्नी गैंग भी नहीं पकड़ा गया
-डेढ़ साल पहले मीरगंज में लग्जरी बस में पशुओं के पकड़े जाने के बाद तत्कालीन डीआईजी आरकेएस राठौर ने पशु तस्करों पर काम कराया था। उन्होंने रेंज में आठ पशु तस्करों के गैंग रजिस्टर्ड कराकर बड़ी कार्रवाई की थी। चेचिस नंबर बमुश्किल निकलवाने के बाद लग्जरी बस के मालिक का पता लगाने के बाद कार्रवाई भी हुई थी। रामपुर के चवन्नी गैंग का बस में पशु तस्करी करने में नाम आया था, लेकिन मीरगंज पुलिस उनमें से किसी को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed