फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver accused of rape , including the three jail - cleaner

बलात्कार के आरोपी चालक-क्लीनर समेत तीन जेल गए

Thu, 10 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 10 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Driver accused of rape , including the three jail - cleaner
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
शीशगढ़ में बरेली अड्डे पर बस में महिला के साथ गैंगरेप और उसके मासूम बेटे की हत्या करने के आरोपी क्लीनर और चालक समेत तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। बलात्कार के आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उधर, विवेचक ने बताया कि सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने पर बृहस्पतिवार को महिला के कोर्ट में बयान कराने की कोशिश करेंगे।  
विज्ञापन

बस में गैंगरेप की घटना के बाद शासन के कड़े रुख के बाद डीजीपी के संज्ञान लेने पर पुलिस की टीम शिवकुमार उर्फ बइयां निवासी बसई, थाना शाही को उसके घर से ही पकड़ लाई। नबावनगर, शीशगढ़ के बस चालक रिफाकत उर्फ बॉवी और उसके साथी सलमान को अहरो रोड पर महिला की निशानदेही पर गिरफ्तार करने के बाद मीरगंज थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में क्लीनर और चालक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। सलमान ने बलात्कार नहीं किया, उसे सहयोग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। महिला ने भी पुलिस की मौजूदगी में तीनों आरोपियों को पहचान लिया है। क्लीनर बइयां पहले से ही महिला को जानता था। घटना की रात को बस जैसे ही बरेली से चलकर साढ़े आठ बजे शीशगढ़ बस अड्डे पर पहुंची क्लीनर बइयां ने उसे रोक लिया। नशे में पहले चालक ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद क्लीनर ने महिला को हवस का शिकार बनाया। छीनाझपटी में महिला का नवजात बच्चा गिरकर मौत हो गई। आरोपी महिला को खोखे के पास बैनर बिछाकर बेहोशी की हालत में छोड़ गए थे। महिला ने होश आने पर बच्चे का शव पड़ोस में रखा देखकर चीखना शुरू किया तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर जाने की जहमत नही उठाई थी।
विज्ञापन




अफसर ही इंस्पेक्टर और दरोगा को बचा रहे हैं

सीओ बोले, मुझे अभी तक कोई जांच नहीं मिली 
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शीशगढ़ पुलिस की भूमिका की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। आला अफसर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पवार और हल्का दरोगा फूल सिंह को बचाने में लगे हैं। सीओ बहेड़ी प्रमोद यादव का कहना है कि उन्हें अभी तक इस प्रकरण में जांच नहीं मिली है। जबकि आला अफसरों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच कराई जा रही है। रामपुर के थाना खजुरिया इलाके की महिला से गैंगरेप करने के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा, लेकिन मुकदमा लिखने में काफी वक्त लग गया। आखिरी वक्त तक पुलिस महिला को टरकाने में लगी रही। सोशल मीडिया के जरिए अफसरों को घटना की जानकारी नहीं होती तो शीशगढ़ पुलिस पूरे मामले को पी ही जाती। कार्रवाई करने के बजाए मामला को रफा-दफा करने मे मशगूल पुलिस को मासूम के शव को देखकर भी रहम नहीं आया। मामला डीजीपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने और तेजी पकड़ी, लेकिन मुकदमा लिखने में देरी के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आला अफसर भी अब जिम्मेदारों को बचाने की बात कर रहे हैं। एक आला अधिकारी का कहना है कि महिला खुद ही घटना के बाद अपने घर गई थी। पुलिस ने टेंपो किराए का करके नहीं भेजा था। जबकि असलियत यही है कि महिला को पुलिस ने ही मैनेज करके घर भिजवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मरा नवजात
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप पीड़िता के बच्चे की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि वह किस तरह गिरा है। आरोपियों का तो यह कहना है कि महिला बस में बैठने से पहले से नशे में थी। उन्होंने उसे 50 रुपये भी दिए थे। बच्चे की मौत किस तरह हुई यह बात अभी साफ नहीं हो पाई ह-आरके भारद्वाज, एसएसपी

दफना दिया मासूम का शव
-गैंगरेप पीड़िता के 14 दिन से मासूम बेटे के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव की ही शमशान भूमि मे दफना दिया। पुलिस ने बताया कि छीना झपटी में नवजात शिशु गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बस की सीट पर रख दिया। वहां बच्चा कुछ देर रोता रहा। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला और आरोपियों के कपडे़ फॉरेंसिक लैब जाएंगे
शीशगढ़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि विवेचना के दौरान उन्होंने महिला और आरोपियों के कपड़े भी कब्जे में लिए गए। कोर्ट में भी मुल्जिमों के साथ कपड़े पेश किए गए। इन कपड़ों को फॉरेंासिक लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है। इससे केस को मजबूती मिलेगी। जल्द ही इस मामले में सुबूत जुटाकर चार्जशीट लगा दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जानी है।

फोटो 9 एमआरजैडपीएचएचजी
भाजपाई भी पीड़िता का दर्द सुनने पहुंचे
शीशगढ़। बस में महिला से गैंगरेप और नवजात की मौत की घटना को गंभीर मानते हुए भाजपा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल लेकर पीड़िता को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. डीसी वर्मा, रमेश चंद्र फौजी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। 

 
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष भी पहुंची
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान प्रदेश सचिव राधा सोमवंशी और अंजू मिश्रा के साथ गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची। उन्होंने पीड़िता को बताया कि वह महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्वेता सिंह के निर्देश पर आईं हैं। भारती चौहान ने पीड़िता की प्रदेशाध्यक्ष के बात भी कराई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि डीएम को पत्र लिखकर सपा महिला सभा पीड़ित की आर्थिक मदद कराएगी। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed