फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly to Rampur terror animal smugglers

बरेली से रामपुर तक पशु तस्करों का आतंक

Sun, 06 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 06 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bareilly to Rampur terror animal smugglers
पु‌िललिस
पशु तस्करों ने शनिवार को नेशनल हाइवे पर बरेली से रामपुर तक आतंक फैलाया। शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे पुलिस खबर पाकर फतेहगंज से ही ट्रक के पीछे लग गई थी। तस्करों को पीछा किए जाने का अहसास हुआ तो चालक ने सतुइया टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा और फिर आगे अनुबिस पुलिस चौकी के पास ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाकर रांग साइड में दौड़ा दिया। सिंधौली चौराहे पर उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने ट्रक फिर से डिवाइडर से कुदाकर दूसरी साइड में खड़ी पुलिस जीप को ठोक  दिया। इससे एक दरोगा घायल हो गया। आगे पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।  लभारी पुलिस चौकी पर सिपाहियों ने तस्करों की फायरिंग के जवाब में चार फायर किए, लेकिन वे ट्रक को बचाते हुए आगे निकल गए। रामपुर के पहाड़ी गेट पर एक मकान की दीवार से टकरा कर ट्रक रुका तो वहां पहले से खड़े तस्करों के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पशु तस्करों के खिलाफ नए सिरे से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पश्चिमी के एसआई महावीर सिंह, गुलाम साबिर सिपाही मुआज खान, रामेंद्र सिंह ने सादा कपड़ों में सरकारी जीप से बरेली की तरफ से आ रहे तिरपाल से ढके गोवंशीय पशुओं से भरे 16 टायरा ट्रक यूपी11-एटी-1101 के पीछे लग गए थे। ट्रक सतुइया टोल प्लाजा के बैरियर नंबर 3 को तोड़ता हुआभाग निकला तो डीसीआर ने मीरगंज की अनुबिस चौकी को ट्रक रुकवाने को कहा। सवा आठ बजे एसओ मीरगंज बच्चू सिंह यादव, एचसीपी (दरोगा) रामजीराम मिश्रा के साथ वहां पहुंच गए थे। चौकी से 100 कदम पहले ही तस्करों ने डिवाइडर पर चढ़ाते हुए ट्रक को रांग साइड में दौड़ा दिया। ट्रक फिर डिवाइडर फांद कर आया और पुलिस जीप को टक्कर मार कर आगे बढ़ गया। ओवरलोडेड ट्रक सिंधौली चौराहे की दुकानों पर पलटते-पलटते बचा। पुलिस जीप का ड्राइवर संजीव यादव ने तो कूदकर खुद को बचा लिया, मगर उनके पड़ोस में बैठे एचसीपी तस्करों के ट्रक की ठोकर से रोड पर जा गिरे और सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लभारी चौकी पर पुलिस तैनात थी। तस्करों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी चार फायर किए लेकिन एक भी सही निशाने पर नहीं लगा। मिलक के पास अंधाधुंध दौड़ते ट्रक से दो गायें हाईवे पर जा गिरीं और मर गईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज और मिलक थानों की जीपें मिलक से आगे एक ढाबे पर ट्रैफिक जाम में फंस गईं।  थाना गंज (रामपुर) के मोहल्ला पहाड़ी गेट में एक मकान से टकराकर ट्रक रुक गया। ड्राइवर और तस्कर चलते ट्रक से कूदकर फरार हो गए। वहां तस्करों के फोन पर इकट्ठे हुए सैकड़ों लोगों ने चारों थानों की पुलिस को घेर लिया और जमकर पथराव किया। एसओ समेत ज्यादातर पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में थे । पथराव में मीरगंज थाने के एक सिपाही विशाल यादव के भी घायल होने की खबर है। बताते हैं कि उसने एक परिचित के घर में छुपकर जान बचाई। सूचना पर डीआईजी आशुतोष कुमार, एसपी देहात यमुना प्रसाद मीरगंज थाने पहुंचे और घंटों थाने में रुककर पुलिस का हौसला बढ़ाते रहे। फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज और रामपुर के गंज थानों में तस्करों के विरुद्ध संगीन दफाओं में मुकदमे लिखे गए हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाने में सतुइया टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर श्यामवीर सिंह की तहरीर पर गौवंशीय तस्करों के विरुद्ध टोल प्लाजा बैरियर तोड़ने और पुलिस, टोल कर्मियों पर हमलावर होने के आरोप में आईपीसी की दफा 307, 427 के तहत मुकदमा लिखा गया है। इस बीच घायल एचसीपी को 108नंबर सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed