{"_id":"6265a1c07e882c2cc335175e","slug":"youth-s-body-found-hanging-on-tree-barabanki-news-lko627658280","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ससुराल आए युवक का शव रविवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी स्थित चमरही मोहल्ला निवासी नौमीलाल की बेटी अर्चना का विवाह घुंघटेर थाना क्षेत्र के इचौलिया निवासी राजेश के साथ हुआ था।
उसके एक तीन साल का बेटा शिवा भी है। हाल में ही अर्चना मायके आई थी। अर्चना ने बताया कि उसका पति शनिवार की शाम नशे की हालत में उसे विदा कराने आया था। रात के समय साधन न मिलने व बच्चा छोटा होने के चलते सुबह चलने को कहा। इसे लेकर उसका पति से मामूली कहासुनी हुई थी।
राजेश को रात में रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह चला गया। सुबह मोहल्ले के बाहर पेड़ पर गमछे के फंदे से शव लटका मिला। शिनाख्त होने पर ससुराल में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी कर ली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।