फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies by drowning in river

नदी में डूबकर युवक की मौत

Fri, 19 Mar 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in river
बेलहरा (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम गंगापुर के निकट स्थित सुमली नदी के घाट पर एक युवक की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह रंगाई-पुताई का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। वहां जिला मेरठ के ग्राम शमनगर थाना बंगमपुर निवासी अनस (26) अपने ही गांव के मो. अहमद के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था। गुरुवार को अनस नदी में नहाने लगा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथी को डूबता देख अहमद ने पानी में उसे तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसी बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनकर नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद अनस को बाहर निकालकर सीएचसी फतेहपुर भेजा। वहां पर चिकित्सक ने अनस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed