{"_id":"628151edc4be085b4f42c5bf","slug":"youth-died-in-road-accident-barabanki-news-lko630761931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। किसान पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार क्रेन कारोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची देवा कोतवाली की माती चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा शनिवार की देर रात किसान पथ पर देवा थाना क्षेत्र के बबूरिहा गांव के समीप हुआ। सतरिख थाना क्षेत्र के लोखरिया गांव निवासी विश्वदीप (23) क्रेन को किराए पर देने का कारोबार करता था। कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी में उसकी दुकान है। शनिवार की शाम वह किसान पथ से होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर माती चौकी प्रभारी शैलेंद्र आजाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना युवक के परिवारीजनों को दी। इस पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवारीजनों के पहुंचने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।