फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth died

स्लीपर बस में करंट से बिहार के युवक की मौत

Fri, 16 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth died
बाराबंकी। दिल्ली से बिहार जा रहे एक युवक की स्लीपर बस में करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक मृत युवक को सड़क किनारे उतारने के बाद एंबुलेंस बुलाकर उसमें डालकर भाग निकला। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मृतक के परिजनों ने मामले में केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह (36) निवासी ग्राम रामपुर रामहर थाना जमदहा जिला वैशाली बिहार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। मृतक के चचेरे भाई रंजीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार की रात स्लीपर बस में सवार होकर घर जा रहा था। तभी बाराबंकी शहर में हाईवे बाईपास के पास बस के यात्रियों ने चालक को बताया कि अंदर सीट के पास निकले बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर विनय की मौत हो गई है।
विज्ञापन

इस पर चालक ने बस रोका और एंबुलेंस बुलवाकर मृतक को उसमें लाद दिया व बस लेकर भाग निकला। इसके बाद शव जब अस्पताल पहुंचा तो मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस पूरे मामले का वीडियो क्लिप भी बस के अन्य यात्रियों ने उन लोगों को उपलब्ध कराया है। बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार व जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed