फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth arrested for making controversial remarks

विवादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for making controversial remarks
दरियाबाद (बाराबंकी)। पैगंबर हजरत मोहम्मद पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित टिप्पणी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी युवक फेसबुक एकाउंट हैक कर साजिशन उसे फंसाने का दावा कर रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोचने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला थाना व कस्बा दरियाबाद का है। यहां के निवासी फरहान ने बाराबंकी पुलिस को टिवटर हैंडल पर पैगंबर हजरत मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी को साझा कर कार्रवाई की मांग की। इस पर हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने ट्वीट के आधार पर कार्रवाई शुरू की तो फरहान थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कस्बे के युवक उमंग गुप्ता की पोस्ट से उसकी भावना को ठेस पहुंची है। वहीं आवाम में काफी गुस्सा है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी युवक के थाने पहुंचते ही उसके बचाव में दरियाबाद कस्बे के भाजपा नेता व कार्यकर्ता थाने पहुंचकर युवक को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। उमंग गुप्ता ने बताया कि उसका इस पोस्ट से कोई सरोकार नहीं है। किसी ने उसके फेसबुक एकाउंट को हैक कर साजिशन यह हरकत की है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विवादित पोस्ट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed