{"_id":"cd487fd2cfd74c33d4bb5362c04139e9","slug":"young-man-thrown-from-the-third-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तीसरी मंजिल से फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को तीसरी मंजिल से फेंका
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मानें तो घायल ने पूछताछ में बताया कि अपनी महिला मित्र के बुलाने पर वहां गया था। युवक ने पकड़ कर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
कस्बे के जोशी टोला निवासी सिकंदर (22) व कांशीराम कालोनी की रहने वाली एक युवती के बीच लंबे समय से दोस्ती है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को सिकंदर को उसकी दोस्त ने फोन करके अपने घर बुलाया था। सिकंदर जब उसके घर गया तो वहां पर पहले से उसके पिता अपने साथी, मुकेश और मोनू के साथ घर के बाहर सिकंदर का इंतजार कर रहे थे।
सिकंदर के पहुंचते ही पहले तो इन लोगों का विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। फिर लड़की के पिता व अन्य उसे जबरदस्ती पकड़ कर कांशीराम कालोनी की तीसरी मंजिल पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। इस बाबत कोतवाली डीसी मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।