फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man killed in crash

हादसे में युवक की मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मार्ग पर शनिवार सुबह सुअर से टकरा कर अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आए साइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई व कार चालक घायल हो गए। वहीं  दो अन्य दुर्घटनाओं में दो-दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह कोतवाली के धोबहिया मजरे गौरा निवासी बबलू (25) पुत्र बब्बन अपने छोटे भाई हंसराज को साइकिल से लेकर चौबीसी जा रहा था। नहर कालोनी के समीप लखनऊ मार्ग पर वाराणसी की ओर जा रही कार अचानक सामने आ गई सुअर से टकरा कर अनियंत्रित होने के बाद मार्ग के दूसरे किनारे से जा रहे साइकिल सवार भाइयों को रौंद दिया। दुर्घटना में घायल दोनों भाइयों को स्थानीय लोगो ने सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। हंसराज को मामूली चोट आने के चलते इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इंडिका चालक वाराणसी जिले के थाना सारनाथ के ग्राम पतेरवा निवासी अखिलेश को भी चोटें आईं, जिसका सीएचसी पर इलाज करा कर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी घटना बाराबंकी मार्ग पर नैपुरा के समीप हुई जिसमें बाइक से जा रहे गोतौना निवासी लोकराज सिंह पुत्र अवधेश सिंह कार की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्रिवेदीगंज के थाना लोनीकटरा स्थित लखनऊ मार्ग पर माधूपुरवा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से लखनऊ के थाना गोसाईगंज के बम्हनपुरवा निवासी शिवराज घायल हो गए। इलाज के लिए गंभीर अवस्था में लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed