{"_id":"687d4c0b164f845962096e10","slug":"young-man-dies-after-nose-operation-uproar-for-four-hours-in-private-hospital-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144178-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नाक के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, निजी अस्पताल में चार घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नाक के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, निजी अस्पताल में चार घंटे तक हंगामा
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में होता हंगामा।
- फोटो : मरीज की मौत के बाद अस्पताल में होता हंगामा।
बाराबंकी। देवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नाक की हड्डी और टांसिल के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। कस्बा देवा के मोहल्ला शेख निवासी गुफरान (24) दुबई में नौकरी करते थे। करीब एक माह पहले ही वह घर लौटे थे। परिजनों के अनुसार उसकी नाक की हड्डी बढ़ी हुई थी और टांसिल की समस्या थी। इसके लिए शनिवार को उन्हें देवा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार सुबह करीब सात बजे एक निजी डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। करीब 11 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया, लेकिन उस समय डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। कुछ ही देर में गुफरान के मुंह और नाक से खून निकलना शुरू हो गया। परिजनों ने स्टाफ से बार-बार गुहार लगाई, डॉक्टर को बुलाने की मांग की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इससे हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर में गुफरान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाई हाफिज मुस्तकीम व परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने समय रहते इलाज किया होता तो गुफरान की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे की सूचना पर पूर्व विधायक सरवर अली भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी हुई, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रात 9 बजे तक पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।