फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Yogis laying the foundation of self-reliant India

आत्मनिर्भर भारत का आधार तैयार कर रहे योगी

Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Yogis laying the foundation of self-reliant India
बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 70 साल में विकास के जो कार्य नहीं हुए, योगी सरकार ने वे काम चार साल में कर दिखाए। अपनी कार्यक्षमता के दम पर ही योगी सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का आधार तैयार कर रही है और जल्द ही यह धरातल पर दिखाई देगा। प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जीआईसी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने परिसर में विभागों द्वारा लगाए स्टॉल देखे और पांच महिलाओं की गोदभराई करने के साथ पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया। वहीं कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत भी की और जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर ही योगी सरकार आगे बढ़ रही है और हम प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरा डाटा बेस तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य निर्धारित किया है कि हम 2022 तक हर गरीब को छत मुहैया करा देंगे, हमारी सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देकर मोदी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया। विकास पथ पर तेजी से बढ़ने के कारण उत्तरप्रदेश देश में पहले स्थान पर है, प्रधानमंत्री अब तक चार बार जिले का नाम अपने संबोधन में ले चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा- ‘मुझे इस बात पर गर्व है कि जिस जिले का नाम प्रधानमंत्री ने लिया है, मैं उस जिले का प्रभारी हूं। यह सब यहां के विधायकों और अधिकारियों के सहयोग से संभव हो सका है।’
कार्यक्रम को विधायक सतीश चंद्र शर्मा, शरद कुमार अवस्थी, साकेंद्र प्रताप वर्मा, बैजनाथ रावत और जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, एसडीएम सदर अभय पांडेय, सीओ सीमा यादव, पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी, डीआईओएस राजेश वर्मा व भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में बने मानसिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरा ध्यान दे रही है। इस अस्पताल के संचालन से यहां के लोगों को अब राजधानी की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना टीकाकरण अभियान को देखने के साथ ही सेफ गैलरी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने सीएमएस के कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान, एसीएमओ डॉ. आईपी वर्मा, डॉ. संजय बाबू, सीएमएस डॉ. एसके सिंह, डॉ. संगीता व डॉ. एसके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत द्रोपदी, लल्लन, रन्नो, मायाराम, राजकुमारी, रामविलास, विजय कुमार, रामसिंह, रामशंकर व राजेश्वरी को स्वीकृति पत्र दिए गए। श्यामलाल, रामरती, खलील अहमद, मनोरमा और रानी गुप्ता को पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया गया तो एकता समूह सरायंकायस्थान मसौली, जीवन महिला समूह इब्राहिमाबाद हरख, इंशा उल्लाह महिला स्वयं सहायता समूह सराय हिजरा हरख, आदि शक्ति समूह जमुआ निंदूरा, सुधा समूह दरावां निंदूरा, मीरा महिला समूल गुडौली फतेहपुर और हिम्मत महिला समूह असेनी बंकी को कोटे की दुकानें दी गईं।

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर उन्हें स्कॉच एवार्ड और सैनिटाइजेशन एवार्ड दिए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सीडीओ और डीसी मनरेगा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed