फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   won the medal in South Korea

दक्षिण कोरिया में जीता पदक

Mon, 12 Oct 2015 11:44 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिले के ग्राम हजरतपुर पोस्ट दरहरा तहसील नवाबगंज के किसान रामगोपाल वर्मा के बेटे अतुल ने इसके पूर्व तीन माह पहले चीन के ताइपे में आयोजित रिकर्व एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर देश का तिरंगा लहराया था।
विज्ञापन


इससे पहले भी अतुल ने टर्की, कोरिया व चीन में खेल कर देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2013 में टर्की में हुई कन्पेस्ट तीरंदाजी प्रतियोगिता में अतुल ने सोने पर निशाना लगाया और मेडल जीता था।
विज्ञापन


साउथ कोरिया में हुई वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स (तीरंदाजी) में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले अतुल के बचपन से ही तीरंदाजी का शौक था। अतुल के बड़े भाई कपिल कुमार वर्मा का भी लगाव खेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बाद शहर में पढ़ाई के दौरान अतुल व कपिल खेल का प्रशिक्षण लेने घर में बताए बिना ही केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे और अर्चरी कोच महेंद्र प्रताप सिंह से मिले।

उन्होंने दोनों भाईयों को तीरंदाजी के लिए प्रेरित किया। स्कूल के बाद दोनों बेटों के आए दिन गायब रहने पर रामगोपाल को स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने की जानकारी हुई। पिता ने खेल में बच्चों के रुझान को देखते हुए उन्हें रोका नहीं।


इसी बीच लखनऊ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों ने प्रतिभाग किया। दोनों का चयन स्पोर्ट्स हास्टल सोनभद्र के लिए हुआ। अतुल व कपिल के कोच अशोक यादव ने तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया।

इसके बाद अतुल ने स्टेट व नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और स्वर्ण, सिल्वर व कास्य पदक जीते।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed